उद्योग की छत से गिरकर कामगार घायल
संवाद सहयोगी, बद्दी : बद्दी स्थित एक उद्योग में छत से गिरने से एक कामगार घायल हो गया। उसे बद्दी चिकि
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 05:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बद्दी : बद्दी स्थित एक उद्योग में छत से गिरने से एक कामगार घायल हो गया। उसे बद्दी चिकित्सालय ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बद्दी के एक उद्योग में ठेकेदार के कामगार कार्य कर रहे थे। सन्नी गुप्ता ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारन निवासी विकास कुमार का कार्य करते समय अचानक पांव फिसल गया और वह छत से करीब 20 फुट नीचे गिर गया। इसमें वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे बद्दी के एक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि ठेकेदार कुलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें