कारगिल दिवस पर भाजपा मनाएगी शौर्य दिवस
अर्की : अर्की भाजपा मंडल 26 जुलाई को कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी। इस बारे में भाजपा
By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 07:20 PM (IST)
अर्की : अर्की भाजपा मंडल 26 जुलाई को कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी। इस बारे में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राकेश भारद्वाज की अध्यक्षता में विभिन्न बूथों पर बैठकें हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अर्की, बातल, बथालंग तथा चमयावल के कुल आठ बूथों पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें शौर्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठकों में आशा परिहार, तुलसी गुप्ता, बालक राम, दिलीप कुमार, नवीन गुप्ता, रमन सूद, खूब चंद शर्मा, रामचंद शर्मा, विजय शर्मा, दिवाकर शर्मा, सूर्यकांत, लक्ष्मी कांत, हरि कृष्ण व अन्य उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें