तेज हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त
संवाद सहयोगी, सोलन : शहर में सोमवार को आए तुफान से शहर का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर और आसपास क
संवाद सहयोगी, सोलन : शहर में सोमवार को आए तुफान से शहर का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक तुफान ने खूब तांडव किया। अचानक आए तुफान के कारण दोपहर साढ़े बारह बाजे ही घना अंधेरा छा गया। आलम यह था कि सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। अंधेरा छा जाने के कारण सड़क पर कुछ भी दिखाई नहंी दे रहा था, इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों को दिन के समय भी वाहनों की लाइट का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान शुरू हुई तेज बारिश ने भी लोगों को खूब भिगोया। पूरा दिन भी रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण मौसम का मिजाज कुछ ठंडा हुआ।
अधिकतम पारा घटा, न्यूनतम बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार द्वारा 2.30 बजे तक लिए गए बारिश के आंकड़ों के अनुसार सोलन में 17.6 एमएम दर्ज की गई है और सोमवार का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्युनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान कम हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री का उछाल आया है।
ओले से फसलों को हुआ नुकसान
सोमवार कोई हुई बारिश के साथ पड़े ओले के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस दिनों किसानों ने टमाटर और शिमला मिर्च की फसल लगा रखी है, जिन्हें ओले के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। बसाल, अर्की, सुबाथू, सहित अन्य क्षेत्रों के किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। इसके अलावा आडू, पल्म सहित अन्य फलों और पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है।