बेटी से मारपीट करने का लगाया आरोप
संवाद सहयोगी, बद्दी : महिला ने दामाद पर बेटी को दहेज के लिए तंग करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 06:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बद्दी : महिला ने दामाद पर बेटी को दहेज के लिए तंग करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बारह साल पहले उसकी बेटी का विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका दामाद उससे मारपीट करने लगा। मारपीट करने के लिए उसके दामाद को उसकी मां, भाभी व भाई भड़काते थे। उन्होंने मकान के लिए पांच लाख रुपये भी दिए थे। इसकी किस्त वह आज तक भर रहे हैं। यही नहीं बेटी को 20 तोले सोना भी दिया। दो लाख रुपये विवाह के दौरान दिए थे लेकिन फिर भी उनकी बेटी से मारपीट की जाती है। एसपी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें