Move to Jagran APP

सोलन ने किया परमार को नमन

संवाद सहयोगी, सोलन : हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 109वीं जय

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 06:46 PM (IST)
सोलन ने किया परमार को नमन

संवाद सहयोगी, सोलन : हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 109वीं जयंती पर सोलन शहर में अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम हुए। मंगलवार सुबह चिल्ड्रन पार्क मौजूद परमार की मूर्ति पर सिरमौर कल्याण मंच के पदाधिकारियों व नगर परिषद के अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

पंत ने कहा कि डॉ. परमार एक कुशल प्रशासक,राजनेता तथा कर्मयोगी थे। आज हिमाचल प्रदेश की जो तस्वीर उभर कर सामने आई है उसे मूर्त रूप देने में उनकी अहम भूमिका रही है।

सिरमौर कल्याण मंच तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. प्रियंका वैद्य ने कविता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। ठाकुर लाल राही ने परमार के सम्मान में न्यारा हिमाचल, रचना प्रस्तुत की। सचपाल ने कविता में बचत का संदेश दिया। अर्की निवासी साहित्यकार यादव किशोर गौत्तम ने पहाड़ी कविता प्रस्तुत कर खूब तालिया बटोरी। सिरमौर से आए वयोवृद्ध साहित्यकार हेतराम पहाड़िया ने हिमाचल निर्माता के साथ गुजारे दिनों को ताजा किया व उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। युवा कवि हेमंत अत्री ने डॉ. परमार पर कविता प्रस्तुत की। वरिष्ठ साहित्यकार डा. शकर वशिष्ठ ने कविता पढ़ने के बाद हिमाचल निर्माता पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। कवि मदन हिमाचली ने पहाड़ी कविता सुनाई। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान बलदेव चौहान, महासचिव गगन चौहान, उपाध्यक्ष प्रदीप ममगाई, कंवर वीरेद्र सिंह, यशपाल शर्मा, रमेश शर्मा, बीआर शर्मा, नरेद्र चौहान, शूरवीर सिंह, मियां प्रेम सिंह, बीएन बाली, एसपीशर्मा,कमल शर्मा,रमेश कुमार,दर्शन सिंह पुंडीर, यशपाल कपूर,सतपाल, केआर कश्यप करुण,अक्षय चौहान,रमेश कुमार, संदीप शर्मा, डॉ. रामगोपाल शर्मा, सुखदर्शन ठाकुर, शिव प्रसाद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.