जेपी वर्कर यूनियन व कंपनी प्रबंधन नहीं बनी सहमति
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : बागा में जेपी वर्कर यूनियन और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौते को लेकर शनिवार को
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : बागा में जेपी वर्कर यूनियन और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौते को लेकर शनिवार को हुई बैठक दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। इसके कारण दो वर्ष से चल रहा समझौते को लागू करने का विवाद नहीं सुलझ पाया है। पुराने विवाद को सुलझाने व मामले को शांत करने के लिए यह बैठक चंडीगढ़ में केंद्रीय श्रमायुक्त की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से तर्क-वितरक हुआ। दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। यूनियन के पदाधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौते को लागू करने पर सहमति नहीं बन पाई।
बागा में जेपी वर्कर यूनियन और कंपनी प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए कई बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। इतना ही स्वयं केंद्रीय श्रमायुक्त भी दोनों पक्षों की बैठक में मध्यस्तता कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी से दो वर्ष पहले केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष जो समझौता हुआ था, उसे कंपनी आर्थिक तंगी का हवाला देकर पूर्ण रूप से लागू नहीं कर रही है। यूनियन अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने केंद्रीय श्रम आयुक्त पर इस मामले में जानबूझ कर कुछ न करने के आरोप लगाते हुए कहा यूनियन अपने आंदोलन को तेज कर सड़कों पर उतर कर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।