अधिवक्ता की मां के निधन पर शांडिल ने शोक जताया
सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शाडिल ने अधिवक्ता सुभाष बरमानी की माता व
सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शाडिल ने अधिवक्ता सुभाष बरमानी की माता विद्या देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विद्या देवी 88 वर्ष थी। शुक्रवार सायं उनका अपने निजी आवास रबौण में निधन हो गया। मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदेव, नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत, पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी, प्रदेश काग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, पर्यटन निदेशक मंडल के निदेशक सुरेंद्र सेठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, शहरी काग्रेस अध्यक्ष जतिन साहनी, महासचिव जिला काग्रेस कमेटी एलआर वर्मा, सुंदर सिंह जसवाल, पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है।