जयकिशन बने अध्यक्ष
सोलन : हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ वेटरनरी फार्मासिस्ट जिला सोलन का चुनाव रविवार को
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 07:01 PM (IST)
सोलन : हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ वेटरनरी फार्मासिस्ट जिला सोलन का चुनाव रविवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुआ। चुनाव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष राणा, प्रदेश महामंत्री दिनेश नेगी, प्रदेश प्रेस सचिव राजेश टेक्टा, उपाध्यक्ष अशोक बेक्टा व शिमला जिला के प्रधान राकेश ठाकुर की देखरेख में हुआ। चुनाव में प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से दूसरी बार जय किशन ठाकुर को चुना गया, जबकि वीरेंद्र वर्मा को महामंत्री, सुंदर राम राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरि किशन वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में जिलाभर से संघ के करीब 60-70 कर्मचारियों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें