मजदूरों को एड्स के खिलाफ शिविर किया
संवाद सहयोगी, बद्दी : विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन ने शनिवार को बद्दी में दूसरे राज्यों के मजदूरों को एड्स के खिलाफ जागरूक रिने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। बद्दी की नामी कंपनी ल्यूमिनस, एमएनसी तथा जानसॉन एंड जामसॉन कंपनी के सहयोग से बद्दी के लेबर चौक में आयोजित जागरूकता अभियान में 400 से अधिक मजदूरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनूप निरसोही एवं आरती शर्मा ने किया। विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन के प्रधान महेश गर्ग एवं सचिव रजनीश ओगरा ने आइसीटीसी वैन के डॉक्टरों एवं कंपनी अधिकारियों का स्वागत किया।
ल्यूमिनस कंपनी के फिरोज खान सहित अन्य कंपनियों के विपिन शर्मा, हरीश वर्मा व नरेश आदि की मौजूदगी में मशहूर जादूगर वेद प्रकार ने अपनी कला के जरिए एचआइवी एड्स, टीबी व अन्य गुप्त रोगों के बारे में बताया। कंपनी अधिकारियों एवं डॉक्टरों की टीम ने भी एड्स की रोकथाम पर लोगों को जानकारी प्रदान की। लोगों का मनोरंजन करवाकर एचआइवी एड्स की रोकथाम से संबंधित जानकारी बाटी गई तथा यौन रोगों के बारे में बताया गया।
आइसीटीसी वैन के जरिए करीब 50 मजदूरों का एचआइवी टेस्ट भी किया गया। अनूप रिसोही व आरती शर्मा ने एचआइवी रोगों के फैलने एवं बचाव से संबंधित कई प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एड्स विश्व में तेजी से फैल रहा है और जानकारी ही इसका इलाज है। इस महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी है। संस्था के पदाधिकारियों ने भी मजदूरों के एचआइवी टेस्ट लेने संबंधी योगदान दिया तथा डॉक्टरों ने गुप्त रोगों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन के प्रोजेक्ट प्रबंधक सुनील कुमार, सुमन आरती, प्रवीण, मीना, अजय, चमन के अलावा अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के दिनेश कुमार, विनय मुनियाल, अनूप निरमोही दीपक सहित कई लोग मौजूद थे।