तकनीकी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों काचुनाव पांच को
संवाद सहयोगी, सोलन : डॉ. वाइएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी के तकनीकी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन का चुनाव पांच अगस्त को होगा। चुनाव के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। नाम वापस लेने की प्रक्रिया के बाद अब 14 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए मैदान में हैं। इसमें प्रधान पद के लिए रविदत्त शर्मा, प्यारे लाल व जय सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला होना है। वरिष्ठ उप प्रधान के लिए जसपाल, देश राज शर्मा व मनीराम चुनाव मैदान में हैं। उप प्रधान के लिए मक्खन सिंह व प्रेमपाल, महासचिव के लिए शेर सिंह पंवर व ज्ञान भूषण चुनाव लड़ रहे हैं।
इसी तहर सह सचिव के लिए केशव राम राठौर, कोषाध्यक्ष के लिए टेक चंद शर्मा, संगठन सचिव के लिए साद राम व प्रचार सचिव के लिए चेतराम शर्मा निर्विरोध चुन लिए गए हैं। निर्विरोध प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा पांच अगस्त को ही होगी। प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, महासचिव पदों के लिए पांच अगस्त को सुबह सवा दस बजे से चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसके बाद चुनाव परिणामों में विजेता प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।