Move to Jagran APP

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में नहीं आएंगे शाह

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 01:22 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 01:22 AM (IST)
भाजपा कार्यसमिति की 
बैठक में नहीं आएंगे शाह

जागरण संवाददाता, सोलन : सोलन में शुक्रवार से शुरू होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं आ पाएंगे। पार्टी के आवश्यक कार्यो में व्यस्तता के चलते उनके सोलन आने का कार्यक्रम नहीं बन पाया। इससे राज्य के भाजपाइयों को भी कुछ निराशा हाथ लगी है। सोलन शहर से बड़ोग की तरफ एक निजी होटल में 26-27 जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक होगी। इससे पहले 25 जुलाई को प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के न आने पर अब कोर ग्रुप की बैठक व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उपस्थित होंगे। विभिन्न सत्रों के माध्यम से आगामी रणनीति पर व्यापक मंथन के साथ गतिविधियों का रोडमैप बनाया जाएगा। इसमें हिमाचल से राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदाधिकारी एवं सदस्य, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री भाग लेंगे।

25 जुलाई को सुबह 11 बजे कोर ग्रुप की बैठक होगी। दूसरे सत्र में शाम चार बजे से विस्तारित कोर ग्रुप व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठकशुरू होगी, जिसमें सभी आमंत्रित प्रतिभागियों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह 27 जुलाई तक चलेगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व चिंतक इंद्रेश, भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलबीर पुंज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सासद डा. महेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे व भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीरवार को संचालन समिति की बैठक प्रदेश महामंत्री डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में करीब 300 डेलिगेट हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा व शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया सोलन पहुंच चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.