Move to Jagran APP

109 वर्षीय शोभा नेहरू का कसौली में न‍िधन

सोलन के कसौली में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के भतीजे स्‍वर्गीय बीके नेहरू की पत्‍नी शोभा नेहरू का आज सुबह न‍िधन हाे गया।

By Munish DixitEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 04:05 PM (IST)
109 वर्षीय शोभा नेहरू का कसौली में न‍िधन

जेएनएन, सोलन: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के भतीजे स्‍वर्गीय बीके नेहरू की पत्‍नी शोभा नेहरू का आज सुबह न‍िधन हाे गया। शोभा नेहरू 109 साल की थी तथा कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनके पत‍ि बीके नेह‍रू कई राज्‍यों के गर्वनर व व‍िदेशों में राजनय‍िक रह‍ चुके हैं। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने कसौली के लोअर माल रोड पर स्थित अपने बंगले फेयर व्यू में अंतिम सांस ली। उनके देहांत की सूचना म‍िलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोभा नेहरू मूल रूप से हंगरी की रहने वाली थी। उनका अंत‍िम संस्‍कार कल बुधवार को क‍िया जाएगा। उनके अंत‍िम संस्‍कार में कांग्रेस अध्‍यक्षा सोन‍िया गांधी, राहुल गांधी व प्र‍ियंका गांधी शाम‍िल हो सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.