पच्छाद में फ्लॉप रही कांग्रेस पथयात्रा : भाजपा
संवाद सूत्र, राजगढ़ : भाजपा पच्छाद मंडल ने पच्छाद काग्रेस की पथयात्रा को पूरी तरह फ्लॉप करार बताया।
संवाद सूत्र, राजगढ़ : भाजपा पच्छाद मंडल ने पच्छाद काग्रेस की पथयात्रा को पूरी तरह फ्लॉप करार बताया। पच्छाद मंडल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील शर्मा, महामंत्री राजपाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीराज, नीरज चौधरी, सुनील ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मिया जगत सिंह, प्रवक्ता नवीन शर्मा, लीगल सेल जिला सह संयोजक मुनीष ठाकुर, कोषाध्यक्ष सदानंद पुंडीर, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष जियालाल कश्यप, सचिव नरेश ठाकुर, देवदत्त शर्मा, नरेश कौशल, सोमदत्त, नारायणदत्त शर्मा, अरुण चौहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय शर्मा आदि मंडल के नेताओं ने कहा कि पथयात्रा में पच्छाद काग्रेस भीड़ जुटाने में भी नाकाम रही और काग्रेस के एक धड़ के लोगों ने ही यात्रा और मुसाफिर से भी किनारा ही रखा।