राजगढ़ से कांग्रेस की पथयात्रा शुरू
संवाद सूत्र, राजगढ़ : काग्रेस पार्टी ने जिला सिरमौर के राजगढ़ से पथयात्रा शुरू कर दी है। विधानसभा चु
संवाद सूत्र, राजगढ़ : काग्रेस पार्टी ने जिला सिरमौर के राजगढ़ से पथयात्रा शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काग्रेस पार्टी की यात्रा को अहम माना जा रहा है। अगस्त महीने तक चलने वाली यात्रा में काग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गाव-गाव, घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। राजगढ़ स्थित विश्रामगृह में यात्रा के शुरू होने पर रैली भी निकाली गई। इस दौरान योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गाव और घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। यात्रा चार अगस्त तक चलेगी। केंद्र सरकार की नीतियों से प्रदेश को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मुसाफिर ने कहा कि वीरभद्र हर अदालत से पाक साफ होकर निकलेंगे तथा भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।