लोगों को दी क्षयरोग से बचाव की जानकारी
नाहन : पक्का टैक नाहन के पंचायत भवन में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विश्
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 06:41 PM (IST)
नाहन : पक्का टैक नाहन के पंचायत भवन में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि क्षय रोग का ईलाज संभव है, मगर इलाज बीच में छोड़ने के कारण यह बीमारी लाइलाज हो जाती है। अनिल परमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को क्षय रोग के ईलाज, लक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विजय कुमार, डॉ. चमन लाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मयंक सकलानी व प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें