खाई में गिरी कार, एक की मौत
संवाद सूत्र, राजगढ़ : नेरिपुल-छेला मार्ग पर वीरवार दोपहर एक कार के करीब 200 फुट खाई में गिरने से दो
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : नेरिपुल-छेला मार्ग पर वीरवार दोपहर एक कार के करीब 200 फुट खाई में गिरने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन इनमें से घायल नेपाली इंद्रपाल की अस्पताल में मौत हो गई।
एसएसआई सीता राम ने बताया कि हादसा नेरिपुल-छेला मार्ग पर धाली गांव के समीप हुआ है। हादसे में प्रमोद (31) पुत्र मोहन निवासी चौपाल व इंद्र सिंह (नेपाली) घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सोलन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें