Move to Jagran APP

अब सुशील कुमार शिंदे होंगे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

हिमाचल को नया प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने अंबिका सोनी की जगह सुशील कुमार शिंदे हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया है।

By Munish DixitEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 12:06 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 12:06 PM (IST)
अब सुशील कुमार शिंदे होंगे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी
अब सुशील कुमार शिंदे होंगे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

जेएनएन, शिमला: हिमाचल को नया प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने अंबिका सोनी की जगह सुशील कुमार शिंदे हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया है। हाईकमान ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं। शिंदे परिवहन मंत्री जीएस बाली के काफी करीबी माने जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी पुष्टि की है। यूपीए सरकार में पूर्व गृहमंत्री एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे जल्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा सहप्रभारी बिहार से सांसद रंजीत रंजन सह प्रभारी नियुक्त की गई हैं। रंजीत रंजन सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं। अंबिका सोनी अर्से से हिमाचल के कार्यभार से खुद को मुक्त किए जाने के लिए आलाकमान पर दबाव बना रही थीं।

loksabha election banner

चुनाव से ठीक पहले अंबिका सोनी के प्रभारी पद से हटने के फैसले ने अधिकांश लोगों को सोचने पर विवश भी किया है। हालांकि समय और परिस्थिति को देखते हुए आलाकमान के सामने चुनावी माहौल में किसी अनुभवी व्यक्ति को प्रभार सौंपने की चुनौती थी। इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने शिंदे पर विश्वास जताया है जिनके हिमाचल आते ही पार्टी में बड़ा फेरबदल संभव है और उन्हें पार्टी के भीतर जरूरी सर्जरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की आंतरिक गतिविधियों को रास्ते पर लाने के लिए शिंदे को आलाकमान ने पूरी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने हाईकमान के आदेश का स्वागत किया है। सुशील कुमार शिंदे वरिष्ठ कांग्रेस नेता है और विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव का हिमाचल को विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.