मुख्यमंत्री वीरभद्र ने मनाया जन्मदिन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज 82 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन आज शिमला स्थित अपने आवास में मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केक काटा।
शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज 82 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन आज शिमला स्थित अपने आवास में मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केक काटा। उन्हें उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य ने केक खिलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का उन्हें अपार प्यार और स्नेह मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चाहेगी तो वे सातवीं बार सीएम बनने को तैयार हैं। उन्हें बधाई देने वालों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास ओक ओवर भी जाएंगे ताकि वहां बधाई देने आने वालों से मुलाकात कर सकें। शाम को मुख्यमंत्री का आइजीएमसी शिमला जाने का कार्यक्रम है। जहां वे कैंसर रोगियों को खाना खिलाएंगे।