Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग पर भाजपा उग्र

जागरण संवाददाता, शिमला : कोटखाई में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिला

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 01:01 AM (IST)
मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग पर भाजपा उग्र
मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग पर भाजपा उग्र

जागरण संवाददाता, शिमला : कोटखाई में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस्तीफा न देने के विरोध में कई स्थानों पर पुतले फूंके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के आह्वान पर प्रदेशभर में भाजपा ने मुख्यमंत्री से 26 जुलाई तक इस्तीफे की माग की थी। मुख्यमंत्री के इस्तीफा न देने पर प्रदेश में हर बूथ पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया।

loksabha election banner

शिमला शहर में वार्ड स्तर पर पुतले फूंके गए। हर वार्ड में कार्यक्रमों की अध्यक्षता वार्ड पार्षदों ने की, जबकि शहर में शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने चौड़ा मैदान, जिला अध्यक्ष संजय सूद ने फागली में वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

शिमला ग्रामीण में 123 पुतले फूंके गए, जिसमें से 119 पुतले बूथ और चार नगर निगम के वार्ड स्तर पर जलाए गए। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणदीप कंवर ने कच्चीघाटी, ईश्वर रोहाल ने घोरो में पुतले जलाए। कसुम्पटी मंडल में 82 पुतले जलाए गए। कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने चमयाणा, प्रेम ठाकुर ने चकरैल और रूपा शर्मा ने शहाल में वीरभद्र का पुतला जलाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आए दिन दुष्कर्म और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की हत्या इसका जीता जागता उदाहरण है। आने वाले समय में भाजपा वीरभद्र सिंह के इस्तीफे को लेकर और उग्र आदोलन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.