पांच घंटे बंद रहा अपर शिमला
जागरण संवाददाता, शिमला : कोटखाई में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शनिवार को ठियोग में चक्
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : कोटखाई में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शनिवार को ठियोग में चक्का जाम किया गया। शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब सैकड़ों लोग सड़क पर एकत्रित हो गए। इस कारण ऊपरी शिमला के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान एंबुलेंस के अलावा किसी भी वाहन को नहीं गुजरने दिया गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस प्रकरण में हुई अनियमिताओं को उजागर करने को कहा। शनिवार को ठियोग में चक्का जाम के कारण सेब और सब्जियों के सैकड़ों ट्रक फंसे रहे। तीन बजे के करीब चक्का जाम खोला गया। ऊपरी शिमला से आने वाली और जाने वाली बसें छह घंटे देरी से पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें