Move to Jagran APP

सुशील कुमार शिंदे होंगे हिमाचल कांग्रेस प्रभारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल को नया प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने अंबिक

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 01:01 AM (IST)
सुशील कुमार शिंदे होंगे हिमाचल कांग्रेस प्रभारी
सुशील कुमार शिंदे होंगे हिमाचल कांग्रेस प्रभारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल को नया प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने अंबिका सोनी की जगह सुशील कुमार शिंदे हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया है। हाईकमान ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी पुष्टि की है। यूपीए सरकार में पूर्व गृहमंत्री एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे जल्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा सहप्रभारी बिहार से सांसद रंजीत रंजन सह प्रभारी नियुक्त की गई हैं। रंजीत रंजन सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं।

loksabha election banner

अंबिका सोनी अर्से से हिमाचल के कार्यभार से खुद को मुक्त किए जाने के लिए आलाकमान पर दबाव बना रही थीं। चुनाव से ठीक पहले अंबिका सोनी के प्रभारी पद से हटने के फैसले ने अधिकाश लोगों को सोचने पर विवश भी किया है। हालाकि समय और परिस्थिति को देखते हुए आलाकमान के सामने चुनावी माहौल में किसी अनुभवी व्यक्ति को प्रभार सौंपने की चुनौती थी। इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने शिदे पर विश्वास जताया है जिनके हिमाचल आते ही पार्टी में बड़ा फेरबदल संभव है और उन्हें पार्टी के भीतर जरूरी सर्जरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की आतरिक गतिविधियों को रास्ते पर लाने के लिए शिंदे को आलाकमान ने पूरी जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने हाईकमान के आदेश का स्वागत किया है। सुशील कुमार शिंदे वरिष्ठ कांग्रेस नेता है और विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव का हिमाचल को विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.