राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कई नेताओं ने शोक जताया
जागरण टीम, शिमला : रामपुर में खनेरी के निकट हुई बस दुर्घटना पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री
जागरण टीम, शिमला : रामपुर में खनेरी के निकट हुई बस दुर्घटना पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कई नेताओं ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव मदद दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर व हिमाचल प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। जगत सिंह नेगी ने वीरवार को खंडस्तरीय ग्रीष्मोत्सव पूह शुरू करने के लिए जाना था। खनेरी के निकट बस दुर्घटना की खबर सुनते ही वह तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।