जिलास्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा बनाई
संवाद सूत्र, रिकांगपिओ : जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा वन बूथ फाइव एसटी योजना के तहत गठित तीनों
संवाद सूत्र, रिकांगपिओ : जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा वन बूथ फाइव एसटी योजना के तहत गठित तीनों मंडलों की अंतिम बैठक पूह मंडल अध्यक्ष महेंद्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
बैठक में जिलास्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई। सम्मेलन की तिथि अभी तय नहीं हुई है। महेंद्र ने पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री महेश्वर नेगी, मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी, प्रदेश एसटी मोर्चा के सचिव सुभाष नेगी, जिला अध्यक्ष परविंदर, महामंत्री राजपाल, जिनेंद्र पाल, कल्पा मंडल अध्यक्ष रूप नारायण, पूह मंडल महामंत्री उमेश, प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष राज, अमीर लामा, लुंगतेन दोरजे, ललित नेगी व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।