सुक्खू बोले, हाईकमान कहे संगठन चुनाव टाल दो तो देखेंगे
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया स
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया सही तरीके से आगे बढ़ रही है। यदि हाईकमान कहे कि संगठन चुनाव टाल दो तो देखेंगे।
सुक्खू ने पत्रकारों से कहा कि हाईकमान किसी इमानदार आदमी को क्यों हटाएगा। कुछ लोग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उन्हें भी हटाना चाहते हैं। कांग्रेस के 95 फीसद कार्यकर्ता खुश हैं जबकि पांच प्रतिशत कार्यकर्ताओं को ही दिक्कत है क्योंकि किस्सा एक कुर्सी का है। संगठन चुनाव करवाने के लिए पीआरओ ने तिथि दी है। यदि हाईकमान कहे कि चुनाव टाल दो तब इस संबंध में देखा जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद मुल्लापल्ली रामचंद्रन से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि चुनावी वर्ष में संगठन चुनाव अधिक मायने नहीं रखते हैं। कांग्रेस के लिए जरूरी है कि किस तरह से सत्ता में रिपीट किया जाए। मिशन रिपीट के लिए कांग्रेस सरकार काम कर रही है लेकिन इस बीच संगठन चुनाव करवाने का निर्णय तर्कसंगत नहीं है।