रैली के लिए हर वार्ड से जुटाएंगे 71 हजार
राज्य ब्यूरो, शिमला : परिवर्तन रैली के लिए भाजपा ने शिमला की जनता से करीब ढाई करोड़ रुपये एकत्र करने
राज्य ब्यूरो, शिमला : परिवर्तन रैली के लिए भाजपा ने शिमला की जनता से करीब ढाई करोड़ रुपये एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। नगर निगम के हर वार्ड से 71 हजार रुपये का चंदा इकट्ठा किया जाना है। पार्टी दूत घर-घर जाकर लोगों को न्यौता तो देंगे ही, साथ में दस, पचास व सौ रुपये के कूपन देकर धन भी बटोरेंगे।
शिमला नगर निगम में 34 वार्डो के लिए 71-71 हजार रुपये के कूपन कार्यकर्ताओं को थमाए गए हैं, जिसे जनता तक पहुंचाना है। बदले में नोट व भाजपा को वोट पक्का करना है। रैली के लिए धन जुटाने के लिए दो लाख से अधिक कूपन छपवाए गए हैं। हालांकि यह लक्ष्य कितने पार्टी कार्यकर्ता पूरा कर पाते हैं, यह देखना होगा। हालांकि पदाधिकारी व कार्यकर्ता तो चंदा देंगे ही। इस चंदे के फंडे पर हालांकि कांग्रेस ने भाजपा को घेर लिया है।
भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त का कहना है कि पार्टी की आर्थिक व्यवस्था पारदर्शी है। कूपन का भी हिसाब होता है। कांग्रेस की तरह नहीं जो काले धन को व्हाइट बना दे। कूपन के पीछे पार्टी का मकसद केवल धन एकत्र करना नहीं है बल्कि जनता की सहभागिता लेना है।