Move to Jagran APP

रैली के बहाने नगर निगम का चुनाव प्रचार

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली नगर निगम शिमला के प्रस्तावित चुनाव के समी

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:02 AM (IST)
रैली के बहाने नगर निगम का चुनाव प्रचार
रैली के बहाने नगर निगम का चुनाव प्रचार

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली नगर निगम शिमला के प्रस्तावित चुनाव के समीकरण को बदल सकती है। भले ही हवाई उड़ान को हरी झंडी दिखाने के बहाने शिमला में मोदी का आगमन हो रहा है, लेकिन दूसरी ओर नगर निगम चुनाव के लिए भी इस समारोह के बहाने प्रचार शुरू हो गया है। वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए भी इसी रैली से शंखनाद होगा।

loksabha election banner

ऐसे में नगर निगम के चुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी स्पष्ट करेंगे। भाजपा प्रधानमंत्री की रैली को नगर निगम चुनाव के लिए भी बड़ा अहम मान रही है। भाजपा कार्यकर्ता आम जनता को न्योता देने के बहाने ही सही मगर मतदाताओं से भेंट तो कर रहे हैं, जो नगर निगम चुनाव प्रचार में बड़ा अहम माना जा रहा है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं और घर-घर जाकर मोदी रैली का प्रचार किया जा रहा है। नगर निगम में चूंकि पहले से ही कांग्रेस का कब्जा रहा है व इसे काग्रेस का गढ़ माना जाता है। विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगाने की पूरी तैयारी कर ली है व आजकल निगम में वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बहाने भाजपा ने नगर निगम के चुनाव का शंखनाद कर दिया है। इसके अलावा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी अपने स्तर पर नगर निगम चुनाव की रणनीति बना रहा है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि नरेंद्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जाए। इसके लिए हर वार्ड के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम चुनाव में भगवा परचम फहराने के लिए नरेंद्र मोदी की रैली अहम योगदान देगी।

भाजपा नगर निगम शिमला के दायरे में सफाई अभियान और मोदी रैली का निमंत्रण पत्र देकर लोगों से संपर्क साध रही है। स्थानीय लोग भी बढ़चढ़ कर भाजपा के इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.