वीरभद्र पर टिप्पणी करने वालों पर होगी कार्रवाई
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्ति की तलाश की जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि वीरभद्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। सुक्खू इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर टिप्पणी करने वालों की जानकारी लेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले सुक्खू चाहते हैं कि सरकार व संगठन में किसी भी प्रकार के मनमुटाव को खत्म किया जाए, ताकि मिशन रिपीट की राह आसान हो सके। बीते दिनों सोशल मीडिया पर कांग्रेस के एक नेता को लेकर टिप्पणी वायरल हुई। आरोप है कि कांग्रेस के ही किसी कार्यकर्ता ने ऐसा किया था। सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी के समक्ष भी उठा। अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सवाल किए गए थे।
---------------
मामला गंभीर
यह मामला कांग्रेस प्रभारी के समक्ष उठने के बाद संगठन हरकत में आया है। इस प्रकार की टिप्पणी करने वाले को चेतावनी दी जाएगी, उसके बाद दोबारा ऐसा देखने में आया तो कार्रवाई होगी।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष