Move to Jagran APP

डॉ. मदन दीक्षित को पालमपुर ब्लॉक कांग्रेस की कमान

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर ब्लॉक कांग्रेस की कार्य

By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:17 PM (IST)
डॉ. मदन दीक्षित को पालमपुर 
ब्लॉक कांग्रेस की कमान

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। ब्लॉक काग्रेस कमेटी पालमपुर की कार्यकारिणी का डॉ. मदन दीक्षित को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेंद्र कौल, ओंकार चौधरी, कमला कपूर, संतोष कुमार, कैप्टन भूरी सिंह व ओम प्रकाश चौधरी उपाध्यक्ष होंगे। रोशन चौधरी, कृष्ण कुमार, संतोष कपूर, ललिता वालिया, झोंफी राम व कल्याण पठानिया महासचिव होंगे। ओंकार चंद को कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में अश्वनी शर्मा, सुभाष कौड़ल, अजमेर चौधरी, रमेश कुमार, कुलदीप चौधरी, अनिल कुमार, ज्ञान चंद मुकामिया, अमर सिंह, विजय वालिया, रणजीत कुमार, प्रवीण भट्ट, यशपाल वालिया, कुलदीप हडूरिया, नरेश राणा, रंजना देवी, संजीव राणा व राम कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित ब्लॉक से विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश काग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य, पूर्व ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष, अग्रणी संगठन व विभागो के प्रमुख तथा काग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य व पंचायत समिति के अध्यक्ष भी ब्लॉक काग्रेस कमेटी के सदस्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.