पहाड़ी क्षेत्रों में जमाव बिंदु तक लुढ़का पारा
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दिनों हुए हिमपात व निचले क्
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दिनों हुए हिमपात व निचले क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद प्रदेश के तीन मुख्य स्थानों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे लुढ़क गया है। पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने से समूचे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जनजातीय क्षेत्रों में पाला जमना शुरू हो गया है। रविवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही लेकिन ठंडी हवाओं चलती रही।
आने वाले पांच दिन में तापमान में किसी तरह के बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी पांच दिन में शीतलहर जारी रहेगी व मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया था। अब राज्य में इन हवाओं का प्रभाव समाप्त हो गया है, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण राज्यभर में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इससे राज्य के न्यून्तम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिसंबर के पहले सप्ताह में राज्य के मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा लेकिन छह दिसंबर को फिर से पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी, इसके बाद राज्य में बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी हो जाएगा।
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
............
कहां कितना रहा तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 6.7 16.2
सुंदरनगर 5.5 21.5
भुंतर 3.5 21.0
कल्पा 0.8 12.6
धर्मशाला 8.2 18.4
ऊना 7.0 26.4
नाहन 12.5 20.2
केलंग -3.0 4.6
सोलन 7.8 21.5
चंबा 5.6 19.5
मंडी 9.3 19.9.