प्रदेश कांग्रेस ने मनाया पूर्ण राज्यत्व दिवस
संवाद सहयोगी, शिमला : काग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) शिमला में रविवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया
संवाद सहयोगी, शिमला : काग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) शिमला में रविवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने काग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना मानव अस्तित्व का इतिहास। उन्होंने कहा कि आज के दिन 25 जनवरी, 1971 को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत परमार के अथक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। उसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी ने शिमला आकर रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश का देश का 18वें राज्य का दर्जा दिया था। आज प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुए 45 साल हो गए हैं और इन दौरान कांग्रेस ने प्रदेश का उन्नति के पथ पर पहुंचाया।
इस अवसर पर काग्रेस विधि विभाग की महासचिव महिमा नेगी चौहान, गुलाब सिंह, संजय चौहान (संजू) पृथ्वी राज, पूर्ण चंद, राम बाहुदर रावत, तपेंद्र सिंह, बॉबी व विपन भी मौजूद थे।