दो साल में किसी वर्ग को राहत नहीं दे पाई सरकार : भाकपा
राज्य ब्यूरो, शिमला : दो वर्ष का कार्यकाल पुरा कर चुकी प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। माकपा
राज्य ब्यूरो, शिमला : दो वर्ष का कार्यकाल पुरा कर चुकी प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। माकपा ने आरोप लगाया कि सरकार किसी भी वर्ग को राहत नहीं दे पाई है। प्रदेश में स्वास्थ्य, सड़क व परिवहन सेवाओं में भारी गिरावट आई है। भू व वन माफिया और कुछ विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। काग्रेस की कार्यप्रणाली और दो वर्ष की कारगुजारियों से प्रदेश की 70 लाख जनता और हर तबका निराश है। हिमाचल किसान सभा के राच्य अध्यक्ष और सीपीएम के राज्य सचिव डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि जिस नारे को लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की राजनीति में प्रवेश किया था आज उसी वन माफिया पर नियंत्रण करने में सरकार नाकाम हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है, लेकिन प्रदेश सरकार ने वैट बढ़ाकर जनता को इस लाभ से वंचित कर दिया है।