बंदला में ट्रक खाई में गिरा, दो लोग घायल
बिलासपुर : सदर थाना के तहत ट्रक पलटने से दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार देर रात हुए हादसे में चालक के स
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 01:18 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 01:18 AM (IST)
बिलासपुर : सदर थाना के तहत ट्रक पलटने से दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार देर रात हुए हादसे में चालक के साथ उनका दोस्त भी ट्रक में था।
शुक्रवार देर रात रविंद्र कुमार पुत्र नंदलाल निवासी खटड़ ट्रक लेकर घर जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त कर्मचंद भी था। बंदला के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यदि इन लोगों ने ट्रक से छलांग नहीं लगाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी (हेडक्वार्टर) प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें