शिविर में जांचा 25 विशेष बच्चों का स्वास्थ्य
संवाद सूत्र, घुमारवीं : चेतना संस्था घुमारवीं की ओर से सिविल अस्पताल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किय
By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 04:18 PM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 04:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, घुमारवीं : चेतना संस्था घुमारवीं की ओर से सिविल अस्पताल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 25 विशेष बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया।
बीएमओ डॉ. टीएस चंदेल, डॉ. सुनील व दिवेश शर्मा ने बच्चों की जांच की। कई बच्चों के पेट में कीड़े, खून की कमी व दांतों से संबंधित रोग पाए गए। उन्हें मुफ्त दवाई दी गई। बच्चों को दांतों की सफाई के लिए सात अक्टूबर को अस्पताल में बुलाया गया। इस दौरान संस्था के प्रशासक अमर सिंह, शिवानी पटियाल, नीलम ठाकुर, नीलम बलौरिया, केसरी देवी, जमना देवी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें