पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिले : डॉ. प्रमोद
By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 03:45 AM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 05:32 PM (IST)
शिमला : हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल जन संघर्ष मंच ने सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान हिमाचल के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान विषय पर चर्चा की गई। मंच के चेयरमेन डॉ. प्रमोद शर्मा ने कहा कि पहाड़ी प्रदेशों में हिमाचल ने काफी प्रगति की है। आज भारत में हिमाचल की पहचान आदर्श पहाड़ी राज्य के रूप में उभरी है। प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया जाना चाहिए। पर्यटन से हिमाचल की आमदनी बढ़ेगी तथा बेरोजगारी दूर होगी। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। इसमें हिमाचली नाटी, करियाला, लोकनृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किए गए। इसके अलावा हिमाचल की प्रगति पर वृत्तचित्र भी दिखाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें