मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पार्टी हित में नहीं : पूर्ण चंद
पद्धर : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के खिलाफ कुछे
पद्धर : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के खिलाफ कुछेक वरिष्ठ नेताओं की बयानबाजी पार्टी हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। उन्होंने बुधवार को पद्धर में पत्रकारों से कहा कि कुछ पदाधिकारी इन दिनों पार्टी व वीरभद्र ¨सह की खिलाफत कर रहे हैं जबकि चुनावों के समय वही नेता वीरभद्र ¨सह को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए बुलाते हैं। अगर इन नेताओं में दम है तो अपने बलबूते पर दूसरे विस क्षेत्र से चुनाव जीतकर दिखाएं। प्रदेश में चार वर्ष बिना भेदभाव हर क्षेत्र का विकास हुआ है। वह तीन बार पंचायत के प्रधान, तीन बार जिला परिषद, दो बार जिला परिषद उपाध्यक्ष रहे हैं। पार्टी का सच्चा सिपाही होने के नाते वह प्रदेश की राजनीति तक पहुंचे हैं। उनकी मेहनत को कुछ नेता अपनी मेहरबानी बता रहे हैं। पार्टी का सच्चा सिपाही होने के नाते वह इस बार द्रंग से पार्टी टिकट की मांग करेंगे। इस बार बड़ीधार वार्ड से जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद कुछ लोग उनके बढ़ते राजनीतिक कदमों से परेशान हो गए हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भादर ¨सह मुगलाना, महामंत्री मनोहर चंद ठाकुर, विपन राणा, रमणीक शर्मा, पूर्ण चंद, तरस्वान के उप प्रधान जय ¨सह, पूर्ण चंद, श्याम ठाकुर भी मौजूद रहे।