Move to Jagran APP

भाजपा की परिवर्तन रैली फ्लॉप : वीरभद्र सिंह

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में आयोजित भाजपा की परिवर्तन रैली को फ्लाप करार दिया है। उन्‍होंने कहा क‍ि इस रैली से ह‍िमाचल को कुछ नहीं म‍िल पाया

By Munish DixitEdited By: Published: Tue, 18 Oct 2016 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 03:33 PM (IST)

मंडी [जेएनएन] : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में आयोजित भाजपा की परिवर्तन रैली को फ्लाप करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में भाजपा ने लाखों की भीड़ जुटाने का दावा किया था। लेकिन भाजपा 20 हजार की भीड़ भी नहीं जुटा पाई। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से भाजपा प्रदेश को कई बड़ी सौगात मिलने के दावे कर रही थी। लेकिन प्रदेश को ऐसा कुछ भी नहीं मिला।

loksabha election banner

पढ़ें: शांता धूमल की सराहना, वीरभद्र पर निशाना

इस रैली में भाजपा की गुटबाजी भी साफ झलक रही थी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि फसल बीमा योजना पर इस रैली के माध्यम से प्रदेश के किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी व सड़कों की व्यवस्था करना कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश भाजपा के लिए जेपी नड्डा एक अच्छा चेहरा हो सकते है। लेकिन भाजपा जो भी चेहरा लाएं जीत फिर से कांग्रेस की ही होगी। उन्होंने कहा कि मंडी को स्वच्छता के लिए जो पहचान मिली है, वह भी कांग्रेस सरकार की ही देन है। सांसद रामस्वरूप बताए कि उन्होंने इसके लिए क्या किया हैं।

देखें तस्वीरें : हिमाचल में छोटी काशी पहुंचे पीएम मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.