मंडी में चरस ले जा रहे युवक ने काट खाई पुलिस जवान की बाजू
मंडी के धर्मपुर में पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ़तार किया है। इस दौरान युवक ने पुलिस के एक जवान की बाजू को दांतों से भी काट दिया। लेकिन फिर भी वह भागने में असफल रहा।
धर्मपुर [जेएनएन] : जिला मंडी के धर्मपुर में पुलिस ने एक युवक को 279 ग्राम चरस सहित गिरफ़तार किया है। मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार, आरक्षी सुरेश कुमार, मान सिंह और अनिल कुमार आज सुबह सात बजे रूटीन गश्त पर थे कि रमेश कुमार (38) निवासी बहरी डाकखाना कोट सोनखड्ड पुल से धर्मपुर की ओर आ रहा था। पुलिस को सामने देख रमेश घबरा गया और भागने लगा।
पढ़ें: ऊना में चोरों ने उखाड़ दी एटीएम, फिर छोड़कर भागे
लेकिन पुलिस जवानों ने उसे बाईपास के पास धर दबोचा। जहां पुलिस ने उसकी तलाशी लेनी चाही, तो उने मुख्य आरक्षी का बाजू दांतों से काट डाला तथा भागने का प्रयास करने लगा। तलाशी लेने पर आरोपी की जैकेट से 279ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी इससे पहले भी चरस रखने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।