भाजपा बताए बल्ह में क्या विकास करवाया : चौधरी
सहयोगी, नेरचौक : बल्ह कांग्रेस कमेटी ने जनसंपर्क अभियान में अप्पर बल्ह क्षेत्र के छजवाली, धनेड़ा, दसे
सहयोगी, नेरचौक : बल्ह कांग्रेस कमेटी ने जनसंपर्क अभियान में अप्पर बल्ह क्षेत्र के छजवाली, धनेड़ा, दसेहड़ा, गैहरी, चढ़ी वार्डो का दौरा किया। इस दौरान आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार ने बल्ह में जितना विकास करवाया है वह आज तक किसी ने नहीं करवाया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बल्ह से रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि वह बताएं उनके दो कार्यकालों में बल्ह में क्या विकास कार्य करवाए गए हैं। इस अवसर पर जिला मंडी कांग्रेस महासचिव कुलदीप ठाकुर, बल्ह कांग्रेस महिला अध्यक्ष मोहनी राणा, महासचिव महेंद्र गुप्ता, चंदूलाल, भूप ¨सह, दौलतराम, चेतराम, शंकर दास, कुंदन लाल, कुलदीप, दयालू, तारा चंद, दिलाराम, नरपत, लेखराम, संजय कुमार व हेम ¨सह उपस्थित थे।