गोसदनों के संचालन के लिए बजट का प्रावधान करे सरकार
मंडी : भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से मनोनीत पशु कल्याण अधिकारी एवं जिला पशु अत्याचार निवारण समिति
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 08:10 PM (IST)
मंडी : भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से मनोनीत पशु कल्याण अधिकारी एवं जिला पशु अत्याचार निवारण समिति के महासचिव एम एल पटयाल ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में संचालित गो सदनों के लिए बजट का प्रावधान किया जाए ताकि बेसहारा बेजुबान पशुओं का विधिपूर्वक गो सदन संचालक पालन पोषण कर सकें। सरकार ने पशु पालन विभाग के माध्यम से जो तुड़ी घास सप्लाई किया गया वह पशुओं की संख्या के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे विभाग बजट कम होने कारण बता रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस कार्य के लिए पर्याप्त बजट जारी करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें