Move to Jagran APP

कांग्रेस की नाकामियों की पोल खोलें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : बीबीएमबी कॉलोनी में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का दो दिवसीय अ

By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST)
कांग्रेस की नाकामियों की पोल खोलें कार्यकर्ता
कांग्रेस की नाकामियों की पोल खोलें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : बीबीएमबी कॉलोनी में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में पहुंचने पर मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सिकंदर कुमार ने उनका टोपी, शॉल और तलवार भेंट कर स्वागत किया। अभ्यास वर्ग में मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया गया और अधिक से अधिक सदस्य मोर्चा और पार्टी के साथ जोड़ने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

अभ्यास वर्ग के समापन पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 साल तक डॉ. अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर अनुसूचित जाति के वोट बटोरने का काम किया। लेकिन इस वर्ग के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्होंने देश को संविधान और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया, को कांग्रेस पार्टी ने कभी मान व सम्मान नहीं दिया। मोदी सरकार ने उनके नाम से जुड़े स्थलों को तीर्थ का दर्जा दिया है। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह जनता में जाकर भाजपा की उपलब्धियों को गिनाएं और कांग्रेस की नाकामियों की पोल खोलें।

उन्होंने कहा कि मोर्चा को हर बूथ पर पांच सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन इससे आगे बढ़कर वह ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में अनुसूचित जाति मोर्चा की अहम भूमिका होगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी 7479 बूथों में सदस्य बनाने का काम 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश महामंत्री राम ¨सह, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश चंदेल, पूर्व मंत्री रूप ¨सह ठाकुर, पूर्व विधायक हीरा लाल व एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य इंद्र ¨सह गांधी, संजय सुरेहली, जगदीश राणा सहित सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुझावों के खिंचाई होने लगी तो बीच में रोक दिए कार्यकर्ता

मोर्चा के अंतिम सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष पंडाल में उपस्थित मोर्चा कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव देने के लिए कहा गया। इसके बाद सबसे पहले पालमपुर के अजय, देहरा के धनी राम और सरकाघाट के ख्याली राम ने पार्टी और अनुसूचित जाति की समस्याओं को लेकर सुझाव दिए। लेकिन इतने में मंच पर बैठे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, संगठन मंत्री पवन और मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सिकंदर की खिंचाई होने लगी तो सुझाव देने के क्रम को बीच में रोक दिया गया। इसके बाद मंच पर बैठे पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने लिखित रूप से सुझाव देने की सलाह देकर इससे बीच में ही रोक दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.