महिला सम्मेलन की तैयारियों में जुटा प्रदेश युवा मोर्चा
सहयोगी, धर्मपुर : उपमंडल में आयोजित किए जा रहे भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के
सहयोगी, धर्मपुर : उपमंडल में आयोजित किए जा रहे भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजयुमो ने कमर कस ली है। कॉलेज ग्राउंड धर्मपुर के समीप होने वाले दो दिवसीय प्रदेश महिला पदाधिकारियों की बैठक और महिला सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री रजत ठाकुर स्वयं व्यवस्था देख रहे हैं। रजत ठाकुर ने बताया कि धर्मपुर में 23 और 24 जनवरी को प्रदेश महिला मोर्चा का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 23 जनवरी को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और चौबीस जनवरी को महिला सम्मेलन होगा। भाजयुमो के प्रांतीय महामंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय महिला उत्पीड़न के मामलों में काफी वृद्धि हुई है।