कद देख टिप्पणी करें विक्रमादित्य : कर्म चंद
सहयोगी, सुंदरनगर : भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर कर्मचंद ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादि
By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:33 PM (IST)
सहयोगी, सुंदरनगर : भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर कर्मचंद ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य को अरुण जेतली पर टिप्पणी करने पर आडे़ हाथ लिया है। कर्मचंद ने कहा कि युकां अध्यक्ष अपना कद देख कर बयानबाजी किया करें। युकां अध्यक्ष पहले बेरोजगारी भत्ते पर तो अपना सही स्पष्टीकरण दें फिर बात करें। उन्होंने कहा कि युकां अध्यक्ष को अपनी सरकार की चिंता करनी चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस रिपीट करने के सपने छोड़ दे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें