घनश्याम वर्मा व राजकुमार को बनाया महामंत्री
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : भाजपा युवा मोर्चा जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष मुकेश चंदेल ने जिला कार्यकारिणी
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : भाजपा युवा मोर्चा जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष मुकेश चंदेल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महामंत्री के पद पर सुंदरनगर के घनश्याम वर्मा व सरकाघाट के राजकुमार को नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष के पद पर धर्मपुर के विशाल ठाकुर, सुंदरनगर के अमित शर्मा, सरकाघाट के सतपाल, नाचन के राहुल शर्मा व करसोग के अमीचंद को, सचिव के पद पर धर्मपुर के सुरेंद्र पाल, सुंदरनगर के अंशुल शर्मा, नाचन के मनीष भंडारी, सरकाघाट के कुलदीप ¨सह व करसोग के रमेश ठाकुर को, कोषाध्यक्ष के पद पर सुंदरनगर के सोहन ¨सह को व प्रक्ता के पद पर धर्मपुर के राजेश शर्मा और सुंदरनगर के राजेश खन्ना को नियुक्त किया है। कार्यालय मंत्री के पद पर नाचन के उत्कर्ष चौधरी को, मीडिया प्रभारी के पद पर सरकाघाट के अभिमन्यु, सह प्रभारी के पद पर नाचन के डॉ. राजेंद्र को नियुक्त किया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के पद पर धर्मपुर के नसीब ¨सह, विजय शर्मा, राजेश गुलेरिया, सरकाघाट के संदीप जस्वाल, शिवचरण, प्रवीण चौहान, वनीता ठाकुर, नाचन से दे¨वद्र, नीलम, साहिल जोशी, खुशहाल व राकेश चौहान, सुंदरनगर से अक्षय डोगरा व परास शर्मा और करसोग से ते¨जद्र, विवेक ठाकुर, टेक चंद, दिनेश कुमार व बुशी राम को नियुक्त किया है।