युवक मंडल ने उखाड़ी भांग
सुंदरनगर : उपमंडल के डुरगाई पंचायत में नैना युवक मंडल घोरी ने भांग व अफीम उखाड़ो अभियान चलाया। वीरवार
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 08:53 PM (IST)
सुंदरनगर : उपमंडल के डुरगाई पंचायत में नैना युवक मंडल घोरी ने भांग व अफीम उखाड़ो अभियान चलाया। वीरवार को युवक मंडल ने प्रधान देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में घोरी व गंगायाल नाला और उसके आसपास के क्षेत्र में उगी भांग को उखाड़ा। युवक मंडल के इस कदम की गांव में सराहना हुई। प्रभावित होकर स्थानीय महिलाओं विकास दूत रजनी देवी, कलावती, प्रेमी देवी, निर्मला देवी, राम प्यारी, किशना देवी व लीला देवी ने भी श्रमदान दिया। इस मौक पर युवक मंडल के सदस्य कृष्ण दास, बालक राम, भगत राम, देवी राम, रमेश कुमार, प्रेम लाल, कुंदन लाल, धनी राम व नाग राज आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें