कत्थक पर कार्यशाला आज से
सुंदरनगर : कला क्षेत्र युवा मंडल की ओर से 29 जून को घुंघरू (मणिपुरी व कत्थक नृत्य) की निशुल्क कार्य
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 09:16 PM (IST)
सुंदरनगर : कला क्षेत्र युवा मंडल की ओर से 29 जून को घुंघरू (मणिपुरी व कत्थक नृत्य) की निशुल्क कार्यशाला प्रात: 10 बजे सुप्रीम मेगा मार्ट भोजपुर सुंदरनगर में शुरू होगी। कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार वेद प्रकाश तथा डीएवी सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुग करेंगे। कार्यशाला का परिचालन 2006 में राष्ट्रपति पुरस्कार व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संजीव भट्टाचार्य व हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक नर्तक स्नातकोत्तर दिनेश गुप्ता करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें