Move to Jagran APP

अब विक्टोरिया पुल पर तैनात नहीं होंगे यातायात पुलिसकर्मी

मंडी : मंडी के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल पर यातायात संचालित करने के लिए अब यातायात पुलिस कर्मी तैनात न

By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 08:29 PM (IST)

मंडी : मंडी के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल पर यातायात संचालित करने के लिए अब यातायात पुलिस कर्मी तैनात नहीं होंगे। अब यहां स्वचालित ट्रैफिक लाइट से यातायात संचालित होगा। इस पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होगा। पुलिस ने पुल की दोनों तरफ लगी मानव संचालित टै्रफिक लाइट को हटाने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने कुछ माह पहले लाखों रुपये खर्च कर पुल का जीर्णोद्धार करवाया था। पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मात्र हल्के व दोपहिया वाहन वहां से गुजरते हैं।

loksabha election banner

पुल पर यातायात संचालित करने के लिए खलियार की तरफ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके दोनों तरफ ऊंची जाली लगने से वहां पर तैनात पुलिस कर्मी को शहर वाली तरफ से आने वाले वाहनों की सही स्थिति का पता नहीं चल पाता है। इससे यहां कई बार यातायात व्यवस्था गड़बड़ाती रहती है। खलियार में दो बड़े स्कूल हैं, जिनमें हजारों बच्चे पढ़ते हैं। कई विभागों के कार्यालय हैं। शहर के अधिकांश लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने के लिए इसी पुल से अपने वाहन में जाते हैं।

विक्टोरिया पुल पर यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वचालित ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही है। इस पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होगा।

कुलभूषण वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.