बल्ह घाटी में धान की बंपर फसल
नेरचौक : बल्ह घाटी में धान व मक्की की बंपर पैदावार हुई है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही
By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 09:15 PM (IST)
नेरचौक : बल्ह घाटी में धान व मक्की की बंपर पैदावार हुई है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। किसान राकेश ठाकुर, चीकू गुलेरिया, राम सिंह, भूप सिंह, जय राम, माला राम, मोहन लाल, वीरेंद्र शर्मा व बंसी लाल ने इस बार अच्छा धान का बीज खरीदा था। अब फसल तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पैदावार उम्मीद से अधिक हुई है। एक बीघा भूमि में फसल की पैदावार छह से सात क्विंटल तक हुई है। इससे अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें