डीएवी स्कूल सुंदरनगर में जैव विविधता दिवस मनाया
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर में शुक्रवार को जैव विविधता दिवस मनाया
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर में शुक्रवार को जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। निर्णायक की भूमिका बच्चों के अभिभावकों ने निभाई। कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों ने वन्य जीवों का महत्व बताया। बच्चों ने अलग अलग विषयों पर आधारित 'क्लास मोटिवेशन बोर्ड डिसप्ले' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जमा एक और दो के विद्यार्थियों ने अपने देश की वैदिक संस्कृति की उत्कृष्ट देन आयुर्वेद पर आधारित हर्बल हंट का आयोजन किया। इसके अलावा दवाइयों के रूप में प्रयोग होने वाले अनेक पत्तों व मसालों को प्रदर्शित किया। प्राध्यापिका शालिनी शर्मा तथा अध्यापिका मृदुला शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहित चुग ने दयानंद, ईको क्लब की प्रभारी पूनम सिंह व सदस्य मौजूद रहे।