धर्मपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल : महेंद्र सिंह
सहयोगी, धर्मपुर : पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरा हाल
सहयोगी, धर्मपुर : पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरा हाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और भी बुरे हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकिस्तकों व स्टाफ का अभाव है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलगड में स्टाफ की कमी है। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पैहड में डॉक्टर, फर्मासिस्ट व चपरासी तक नहीं है। स्वास्थ्य उपकेंद्र बरोटी का भवन पूर्णत जर्जर हो चुका है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अस्पतालों के लिए चिकित्सीय आवास, आयुर्वेदिक भवनों के लिए धन राशी भेजी गई। यह राशि प्रदेश के दूसरे भवनों में लगाई जा रही है। धर्मपुर के स्वास्थ्य संस्थानों की दशा सुधारी जाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में शीघ्र स्टाफ भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जोगिरवाला पैहड आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती की जाए। अगर ऐसा न किया गया तो स्थानीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।