शिकावरी में रास्ता रोककर बाप-बेटे को पीटा
गोहर : सराजघाटी के शिकावरी में दो लोगों से रास्ता रोककर मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:19 PM (IST)
गोहर : सराजघाटी के शिकावरी में दो लोगों से रास्ता रोककर मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जीवन लाल पुत्र धनी राम निवासी शिकावरी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि वह अपने बेटे के साथ खलाधार रिश्तेदारों के पास जा रहा था। जैसे ही दोनों भढ़ौड पहुचे तो वहा पर खलाधार के ओम चंद पुत्र कर्म सिंह ने उनका रास्ता रोका। रास्ता रोकने के बाद वह बेवजह उनसे झगड़ने लगा और दोनों की मारपीट की। पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें